Almora Bus Accident: रामनगर जा रही बस खाई में गिरी, 7 यात्रियों की मौत

Sanchar Now
4 Min Read

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बस में सवार अन्य 12 यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके पहुंचा। घायलों को निकालकर उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी

जिले के भिकियासैंण इलाके में शिलापनी के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि दो महिलाओं समेत 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे की वजह का पता किया जा रहा है। अनुमान है कि चालक का नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

मृतकों में शामिल

गोविंद बल्लभ (80 वर्ष), उनकी पत्नी पार्वती देवी (75 वर्ष), दोनों जमोली निवासी; सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65 वर्ष), जमोली; तारा देवी (50 वर्ष), बाली; गणेश (25 वर्ष); उमेश (25 वर्ष); और एक अज्ञात युवक, जिसकी पहचान अभी की जा रही है।

पढ़ें  UPSC के उम्मीदवार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुलिस पर गंभीर आरोप

घायलों की सूची 

नंदा बल्लभ (50 वर्ष), नौबाड़ा; राकेश कुमार (40 वर्ष), नौबाड़ा; नंदी देवी (40 वर्ष), सिंगोली; हंसी सती (36 वर्ष), सिंगोली; मोहित सती (16 वर्ष), नौघर; बुद्धि बल्लभ (58 वर्ष), अमोली; हरीचंद्र (62 वर्ष), पाली; भूपेंद्र सिंह (64 वर्ष), जमोली; जितेंद्र रेखाड़ी (37 वर्ष), विनायक; बस चालक नवीन चंद्र (55 वर्ष); हिमांशु पालीवाल (17 वर्ष); और प्रकाश चंद (43 वर्ष), चचरौटी शामिल हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

PMO इंडिया ने एक्स पर पोस्ट पर हादसे पर दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment