चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति को किया छतिग्रस्त

Sanchar Now
3 Min Read

जेवर थाने के नीमका गांव में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

ग्रेटर नोएडा। जेवर थाना क्षेत्र के नीमका गांव में असामाजिक तत्वों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास किया गया जिससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा इस मामले की पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मूर्ति की पुनर्स्थापना कराई जा रही है।

दरअसल, जेवर थाना क्षेत्र के नीमका गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा मंगलवार की देर रात डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को छतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने मूर्ति को छतिग्रस्त देखा तो लोगों ने इकट्ठा होकर जेवर पुलिस से इसकी शिकायत की है जिसके बाद मूर्ति की पुनर्स्थापना की जा रही है।

क्षतिग्रस्त मूर्ति की होगी पुनर्स्थापना

जेवर थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की सुबह क्षेत्र के नीमका गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी। ग्रामीणों के द्वारा जब इसकी शिकायत की गई तो शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मूर्ति की पुनर्स्थापना की जा रही है। वहीं पुलिस इस मामले में आरोपियों की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल बिगड़ने की आशंका

गौतम बुध नगर में नगर निकाय चुनाव होने हैं जिनमें एक नगरपालिका दादरी सहित पांच नगर पंचायत जेवर, दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर और जहांगीरपुर में चुनाव होने हैं। ऐसे में जेवर के नीमका गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल बिगाड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस घटना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें  ग्रेनो प्राधिकरण में लीजबैक के प्रकरणों पर 28 मार्च को प्रस्तावित सुनवाई टली

मूर्ति की पुनर्स्थापना के आश्वासन के बाद लोग हुए शांत

नीमका गांव में बुधवार की सुबह जब लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को छतिग्रस्त देखा तो वहां पर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं मूर्ति की पुनर्स्थापना की जाएगी। जिसके बाद सभी लोग शांत हो गए हैं और अभी वहां पर शांति व्यवस्था कायम है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment