22वी मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर अमेरिकी नागरिक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध परिस्थिति में 22 वी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। अमेरिकी नागरिक पत्नी और बच्चे के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुण सोसायटी की 22वीं मंजिल पर फ्लैट में रहता था। सूचना के बाद बिसरख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाईराइज सोसाइटियों से गिरकर मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इससे पहले भी कई ऐसे मामले आए हैं जहां पर बिल्डिंग से गिरकर कुछ लोगों ने आत्महत्या की है जबकि कुछ लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत महागुण सोसायटी में 22वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को महागुण सोसायटी के सिक्योरिटी मैनेजर नवीन कुमार द्वारा एक व्यक्ति के गिरने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची तो सिक्योरिटी मैनेजर ने बताया कि सोसायटी के 18 टावर के 22वी फ्लोर से एक व्यक्ति गिर गया है जिसकी मौत हो गई है। व्यक्ति का नाम एंथोनी क्रिस्टोफर (45) है जो यूएसए अमेरिका का नागरिक है मृतक एक एनजीओ में काम था।

पुलिस ने बताया कि मृतक एंथोनी क्रिस्टोफर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ 2020 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के महागुण सोसायटी के फ्लैट में किराए पर रह रहा है। एंथोनी अमेरिका का रहने वाला है जबकि उसकी पत्नी भारतीय नागरिक है। मौके पर पहुंची पुलिस को सोसायटी के सुरक्षाकर्मी ने बताया कि किसी अज्ञात कारण से 22वीं मंजिल से गिर कर एंथोनी क्रिस्टोफर ने आत्महत्या कर ली है। हत्या के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है मौके पर एफएसएल टीम व अन्य अधिकारी गण भी मौजूद है। मृतक की पत्नी सेलोंटिना तिहाड़ में एक वकील है जो भारतीय नागरिक है मृतक के एक बेटा है जिसकी उम्र लगभग एक वर्ष है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिसरख पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधि कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

पढ़ें  थार सवार दबंगों ने टोल कर्मी के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment