आगरा में दीपावली की रात आठ वर्षीय बच्ची की हत्या, बोरे में शव देखकर कांपी लोगों की रूह

Sanchar Now
2 Min Read

आगरा। मलपुरा के एक गांव से दीपावली पर गुरुवार शाम से लापता आठ वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई। पुलिस के साथ बालिका की तलाश में जुटे स्जवन को शुक्रवार सुबह 11.30 बालिका का शव दक्षिणी बाइपास पर नहर किनारे बने गड्ढे एक बोरे में बंद मिला।बालिका के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।

बालिका से दुष्कर्म व तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।बालिका की हत्या से ग्रामीणों मे आक्रोश फैल गया। वह शव को बोरी से निकाले जाने की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर बाइपास पर जाम लगा दिया।

रात से ही पुलिस खोज रही थी 

मलपुरा के एक गांव के चौकीदार की नौ वर्ष की बेटी गुरुवार की शाम छह बजे घर के सामने से खेलते समय गायब हो गई थी। दीपावजी पूजन के समय स्वजन ने बेटी की खोजबीन शुरू की, सुराग नहीं लगने पर थाने पहुंच इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रात से स्वजन के साथ बालिका को खोज रही थी। पुलिस ने बालिका की तलाश के लिए उसका फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया था।

शुक्रवार सुबह पुलिस और स्वजन बालिका की तलाश करते हुए दक्षिणी बाइपास स्थित नहर किनारे पहुंचे। यहां एक गड्ढे में पड़ा बंद बोरा दिखाई दिया। जिसे खोलने पर उसमें बालिका का शव था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। ग्रामीणों ने शव को बोरे से बाहर निकालने को कहा, पुलिस ने फोरेंसिक टीम आने पर शव को बोरे से बाहर निकालने को कहा। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें  बेवफा सनम! जिस पत्नी को सरकारी नौकरी की तैयारी करवाई, लेखपाल बनते ही दिखाया ठेंगा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment