ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसान चौक पर बनेगा अंडरपास, 82 करोड़ की आएगी लागत

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए चार मूर्ति किसान चौक पर अंडरपास का निर्माण जल्दी शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अंडरपास के निर्माण में 800 पेड़ों को भी शिफ्ट किया जाएगा। जिनके लिए वन विभाग से अनुमति मिल गई है। इस अंडरपास के बन जाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगने वाले भीषण जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति किसान चौक पर अंडरपास बन रहा है। जिसको लेकर वहां से 800 पेड़ों को शिफ्ट किया जाना है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन पेड़ों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया सुरु कर दी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 2 और सेक्टर 3 के पार्कों में इन पेड़ों को स्थानांतरित किया जाएगा। शिफ्ट किए जाने वाले इन 800 पेड़ों में चंपा, फाइकस, पीपल, पिलखान और पाम जैसे बड़े वृक्ष भी शामिल है जिनको उम्र एक से दस वर्ष की बीच है जिन्हें शिफ्ट करना आसान नहीं होगा। ऐसे में अगर इन पेड़ों को काटना पड़ा तो प्रदूषण बढ़ाने की संभावना प्रबल हो जाएगी। एनसीआर सहित ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) 2 लागू कर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर की ओएसडी अभिषेक पाठक ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसान चौक पर भयंकर जाम लगता है जिससे लाखों लोगों को परेशानी होती है। ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा वहां पर अंडरपास बनाया जा रहा है। इस अंडरपास को बनाने के लिए आसपास लगे 800 पेड़ों को शिफ्ट किया जाएगा। इन पेड़ों को आसपास के बने हुए पार्क में शिफ्ट किया जाएगा जिससे बढ़ाते प्रदूषण पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही बिजली के खंभे और गैस की लाइन को भी शिफ्ट किया जाएगा।

पढ़ें  पानी मे डूबा नोएडा एयरपोर्ट का विस्थापित जेवर का रनहेरा गांव, प्रशासन व प्राधिकरण बना मूकदर्शक

82 करोड़ की लागत से बनेगा यह अंडरपास

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसान चौक पर बनने वाला यह अंडरपास 760 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण पर अनुमानित 82 करोड रुपए की लागत आएगी। इसके निर्माण कार्य को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अंडरपास को बनाने के दौरान यातायात को व्यवस्थित करने के लिए अस्थाई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जिससे यातायात को इन सड़कों पर डायवर्ट किया जाएगा और बिना रुकावट के अंडरपास का कार्य हो सके।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment