‘और फिर भी आप हमें फॉलो कर रहे हैं’, फ्लॉप सिस्टर्स कहे जाने पर नूपुर सेनन ने दिया करारा जवाब

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली.  बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कृति सेनन ने कल 27 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मनाया था. इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपना ब्यूटी ब्रांड भी लॉन्च किया. कृति को बर्थडे की बधाई देने और उनके ब्यूटी ब्रांड को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी बहन नूपुर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था. लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट कर दोनों बहनों को जमकर ट्रोल किया.

म्यूजिक वीडियो से पहचान बना चुकीं नूपुर सेनन अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखती हैं, “ हैप्पी बर्थडे कृति, इस साल आपके बर्थडे पर एक नहीं बल्कि दो पोस्ट डालने चाहिए क्योंकि इस बार हायफन का बर्थडे भी है. मुझे आप पर बहुत नाज है. ऐसा लगता है कि मानों ये कल की ही बात हो जब मैं आपके कमरे में आती थी और आपको ब्यूटी प्रोडक्ट्स के डिब्बे के बीच बैठे देखती थी. आप हमेशा से स्किन प्रोडक्ट्स को और बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करती आई हैं .”

वह आगे लिखती हैं, “ फिर मैंने आपको कुछ नया शुरू करने का सपना देखते हुए देखा… आपको पता था कि आप ऐसा करने के लिए बिल्कुल तैयार हो. फिर शुरू हुई हायफन की जर्नी और मुझे यकीन नहीं हो रहा कि अब ये लॉन्च हो चुका है. पिछले 3 महीने से मुझे ये प्रोडक्ट्स बहुत पसंद हैं. ये तो बस शुरुआत है”.

दिया करार जवाब-

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए दोनों बहनों पर तंज कसा. एक यूजर कमेंट सेक्शन में लिखते हैं, “ फ्लॉप बहनें”. नूपुर सेनन ने सोशल मीडिया यूजर के इस कमेंट का मुंह तोड़ जवाब देते हुए लिखा, “ फिर भी आप हमें फॉलो करते हैं”. इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया.

पढ़ें  क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं 'रईस' एक्ट्रेस माहिरा खान? 4 महीने पहले की थी सेकंड मैरिज

‘पॉप कौन’ से किया डेब्यू-

अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो पिछले महीने रिलीज हुई कृति सेनन की मेगाबजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ फ्लॉप रही है. वहीं नूपुर सेनन की बात करें तो अक्षय कुमार संग म्यूजिक वीडियो में नजर आने के बाद एक्ट्रेस ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘पॉप कौन’ से एक्टिंग डेब्यू किया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment