अंकिता लोखंडे ने मंदिर जाते समय पहने ऐसे कपड़े, हुईं ट्रोल, गुस्से में यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी, वीडियो वायरल

Sanchar Now
3 Min Read

टीवी से लेकर फिल्मों तक में अपने काम का जौहर दिखाने वाले एक्ट्रेस अंकिता पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं. खासकर तब से जब से वो बिग बॉस 17 में गई थी और इस शो में वो अपने बिजनेसमैन पति विक्की जैन के साथ पहुंची थीं. हालांकि इस शो में दोनों के लड़ाई झगड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया था और तभी से फैंस इन्हें फेक कपल कहकर पुकारने लगे हैं. इस बीच में अब अंकिता का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो मंदिर के बाहर शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं और इसी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

मंदिर के बाहर शाट्स में दिखी अंकिता

अंकिता लोखंडे समय-समय पर सुर्खियों में बनी रहती हैं और वह भी कई गलत कारणों से वो चर्चा में रहती हैं. इसी बीच में मंदिर के बाहर उनके शाट्स वाले वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खिंचा है. अंकिता को हाल ही में, एक मंदिर में दर्शन के लिए शॉर्ट्स में देखा गया, उन्हें इस अवतार में देखकर लोग गुस्से से लाल हो गए हैं. वीडियो में अंकिता ने बैगी टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहना हुआ था और माथे पर नारंगी रंग का तिलक लगाया हुआ था. वहीं एक्ट्रेस ने अपने एक हाथ में प्लास्टर चढ़वाया था, जिसके बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके हाथ में चोट लगी है. अभिनेत्री को यह कहते हुए सुना गया, “अरे जाने दो यार, मंदिर आई हूं मैं”।

मंदिर में शॉर्ट्स पहनने पर ट्रोल हुईं अंकिता

पढ़ें  विक्रांत मैसी के बाद ‘बिग बॉस’ विनर की झोली में गिरी डॉन 3, रणवीर संग शेयर करेंगे स्क्रीन?

अब अंकिता शॉर्ट्स पहनकर मंदिर जाने के अपने फैसले को लेकर ट्रोल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को एक्ट्रेस का यूं छोटे कपड़े पहनकर मंदिर जाना रास नहीं आया और अभिनेत्री को निशाने पर लेना शुरू कर दिया. वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा ‘क्या कपड़े पहने हैं.’ एक अन्य ने लिखा- ‘मंदिर में ऐसे कपड़े पहनकर कौन आता है?’ एक और यूजर ने लिखा ‘संस्कार कहां गए इनके?’ इसके साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें ओवरएक्टिंग करने के लिए जमकर ट्रोल कर दिया है.

वहीं, अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने यमुना बाई का किरदार निभाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment