सीमा हैदर जैसा एक और केस, बांग्लादेश से बच्चा लेकर नोएडा पहुंची महिला, जानें- पूरा मामला

Sanchar Now
4 Min Read

पाकिस्तान (Pakistan) से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) का मामला अभी चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है. महिला आठ दिनों से नोएडा में है. महिला का कहना है कि NOIDA के एक शख्स ने उससे शादी की और तीन साल साथ रहने के बाद उसे छोड़कर वापस भारत के नोएडा आ गया. जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश से NOIDA पहुंची सोनिया अख्तर (Sania Akhtar) अपने बच्चे के साथ आई है. उसका दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभ तिवारी ने उससे बांग्लादेश में शादी की. उनका एक बच्चा है, जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आई है. महिला का आरोप है कि नोएडा का रहने वाला सौरभकांत तिवारी बांग्लादेश में नौकरी करता था. वह महिला से प्यार करने लगा और फिर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली.

महिला का क्या है आरोप?

महिला का आरोप है कि सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था. जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो सौरभ ने कहा, उसे इंडिया जाकर कुछ जरूरी काम निपटाने हैं और वापस आना है. इसके बाद वह गया और वापस ही नहीं आया. महिला ने आरोप लगाया कि सौरभ ने सारे नंबर बंद कर लिए, जिससे उसका कॉन्टैक्ट होता था. सीमा हैदर को देखते हुए महिला की हिम्मत बढ़ गई और उसने वीजा लेकर इंडिया आने का फैसला किया. जब वह NOIDA पहुंची तो पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया और सेक्टर-62 में बने एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया. नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की महिला सेल ने सौरभ और उसके बीच समझौता कराने की कोशिश की.

पढ़ें  रबूपुरा में सीमा हैदर के बच्चो ने डीपीएस स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बांग्लादेश से पहुंची है सानिया

महिला का कहना है कि मुझे सौरभ के साथ रहना है, चाहे वह मेरे साथ बांग्लादेश चले या वह मुझे यहां पर रखें. अब इस बात को लेकर जद्दोजहद है. सानिया अपने पति के साथ रहना चाहती है. उसका कहना है कि या तो पति उसके साथ वापस बांग्लादेश चले या वह पति के साथ नोएडा में ही रहेगी. सीमा हैदर के बाद अब सामने आए सानिया के केस के चलते नोएडा पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं. इससे पहले पाकिस्तान की सीमा हैदर बिना किसी दस्तावेज के अपने चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास भारत पहुंची थी. सीमा और सचिन की दोस्ती PUBG गेम के माध्यम से हुई थी. सीमा का भी दावा है कि सचिन ने उसके साथ शादी किया है.

सीमा हैदर का मामला अब भी नहीं सुलझा

सीमा पहले से शादी शुदा है और उसने कहा है कि वह सचिन को छोड़कर वापस पाकिस्तान नहीं जाएगी. सीमा को अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था हालांकि अदालत ने बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया. दोनों से यूपी ATS कई घंटों तक पूछताछ भी कर चुकी है. खुफिया एजेंसियां भी इस बात की पड़ताल कर रही है कि सीमा कहीं पाकिस्तानी जासूस तो नहीं है. हालांकि इन सबके बीच सीमा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से वापस पाकिस्तान नहीं भेजने की अपील की है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment