जेल में बंद अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ एक और एफआईआर, इस मामले में हुई कार्रवाई

Sanchar Now
2 Min Read

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही। जेल में बंद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। रामपुर के नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई, जिसमें अब्दुल्लाह आजम खान और आठ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

मामले में आवासीय गतिविधियों के लिए कोसी नदी के बाढ़ क्षेत्र की जमीन की संरचना को कथित तौर पर बदलने के लिए रामपुर के नगर कोतवाली में धोखाधड़ी, साजिश व सार्वजनिक संपत्ति की क्षति आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने शनिवार (20 जनवरी) को यह जानकारी दी।

शिकायत में लगाए ये आरोप…

एक अधिकारी ने बताया कि कोसी नदी के डूब क्षेत्र की जमीन पर अवैध रूप से भूखंड आवंटित करने और भूमि की संरचना को बदलकर पर्यावरण का नुकसान करने के आरोप में लेखपाल संजय गंगवार की तहरीर पर यह मामला दर्ज किया गया है।

रामपुर सदर के उप संभागीय अधिकारी (एसडीएम) जगमोहन गुप्ता ने बताया, ‘‘हमें कोसी नदी के बाढ़ क्षेत्र की प्रकृति में अवैध तरीके से परिवर्तन करने के संबंध में रामपुर सदर के विधायक आकाश सक्सेना से शिकायत मिली थी।’’ एसडीएम ने कहा, ‘‘हमने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।’’

विभिन्न धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), और 120 बी (आपराधिक साजिश) तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अब्दुल्ला आजम और आठ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पढ़ें  उत्तराखंड के बड़े कामरेड राजा बहुगुणा का निधन, भाकपा (माले) नेता ने दिल्ली में ली अंतिम सांस

गौरतलब है कि पिछले साल फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में रखा गया है, जबकि उनके पिता सीतापुर और मां रामपुर की जेल में बंद हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment