हत्या के बाद आत्महत्या: अनुज ने 30 हजार में खरीदी थी पिस्टल, विश्वविद्यालय में किया था स्नेहा का कत्ल

Sanchar Now
1 Min Read

नोएडा। शिव नाडर विश्वविद्यालय में छात्रा स्नेहा चैरसिया की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने वाले छात्र अनुज ने 30 हजार रुपए में घटना में प्रयुक्त की गई पिस्टल नवीन भाटी से खरीदी थी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवीन जनपद बुलंदशहर के भोरा गांव का रहने वाला है। नवीन को यह पिस्टल दिव्यांश और शेखर ने दी थी। पुलिस ने पिस्टल सप्लाई करने के आरोप में दिव्यांश, शेखर और नवीन को गिरफ्तार किया है।

मालूम हो कि 18 मई को दिनदहाड़े शिव नाडर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा स्नेहा की गोली मारकर अनुज ने हत्या कर दी थी। छात्रा की हत्या करने के बाद अनुज ने खुद भी गोली मारकर अपनी जान दे दी थी। दादरी कोतवाली क्षेत्र का मामला। इस मामले में मृतका छात्रा के पिता ने कुछ लोगों को नामित करते हुए थाना दादरी में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में मंदिर में मूर्तियां खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, देखिए बड़ी खबर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment