दादरी-हापुड़ रोड चौड़ा करने को मिली मंजूरी, 14 KM लंबे मार्ग पर 12 गांवों में रहने वाले को होगा लाभ

Sanchar Now
2 Min Read

दादरी-हापुड़ मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब इसका टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हापुड़ से जोड़ने वाले बिसाहड़ा मार्ग के निर्माण कार्य और चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम से लोगों को निजात मिलेगी। दादरी-हापुड़ मार्ग के चौड़ीकरण से कई गांवों को भी लाभ मिलेगा।

दादरी-हापुड़ मार्ग का होगा चौड़ीकरण

लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार दादरी-हापुड़ मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। शासन द्वारा 17 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग को मार्ग चौड़ीकरण और उसके सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृति दे दी है। टेंडर की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। एक बार टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाए तो इसका कार्य भी शुरू किया जाएगा।

14 किलोमीटर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

दादरी-हापुड़ मार्ग लगभग 14 किमी लंबा मार्ग है। इस 5.5 मीटर तक चौड़ा करने का फैसला लिया गया है। इस मार्ग में ऊंचा अमीरपुर से खगौंड़ा गांव का मार्ग भी शामिल है। इतना ही नहीं दादरी से बिसाहड़ा, प्यावली, रसूलपुर, ततारपुर, ढोकलपुरा समेत करीब 1 दर्जन गांवों को हापुड़ सीमा से जोड़ा जाएगा। इससे इन सभी गांवों को लाभ होगा और यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।

तीन चरणों में होगी राशि आवंटित

14 किमी के दादरी-हापुड़ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए लागत का आवंटन 3 चरणों में किया जाएगा। टेंडर पास होने के बाद ही मालूम चल पाएगा कि चौड़ीकरण का कार्य कब शुरू होगा और इसे पूरा करने में कितना समय लग सकता है।

पढ़ें  यमुना प्राधिकरण ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, 1.30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment