नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के लिए तीन कमेटियों के गठन को मिली स्वीकृति

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के पास प्रबंधन समिति की कमेटी का गठन करने के लिए कलेक्ट्रेट में बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार को हुई इस बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से कमेटियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में एयरपोर्ट के लिए गठित होने वाली कमेटी के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वीकृति प्रदान की है।

दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पर्यावरण प्रबंधन समिति, हवाई अड्डा आपातकालीन योजना समिति, अपहरण विरोधी आकस्मिक योजना पर कमेटी गठित करने के लिए आज कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सीओओ किरण जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कमेटी के संबंध में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित विभाग अधिकारियों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के अनुपालन में की जाने वाली तीन बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति (एईएमसी), हवाई अड्डा आपातकालीन योजना समिति, अपहरण विरोधी आकस्मिक योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। सीओओ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट किरण जैन द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि एनआईए में आपातकालीन और अपहरण प्रतिक्रिया, बाधा हटाने और प्रबंधन के लिए एक सहयोगात्मक और स्पष्ट दिशा स्थापित करने के लिए पहला कदम है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों के मतों को जानते हुए उपरोक्त समितियों के गठन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी वित व राजस्व अतुल कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा उत्सव शर्मा, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ग्रेटर नोएडा डीके गुप्ता,एआरएम ग्रेटर नोएडा अनिल कुमार शर्मा, किरण जैन सीओओ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुख्य परिचालन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें  प्रॉपर्टी डीलर ने फीमेल कुत्ते के साथ किया रेप, पड़ोसियों के शोर मचाने पर कुत्ते को तीसरी मंजिल से फेककर हुआ फरार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment