50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने Arjun Rampal, एक्टर की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

Sanchar Now
3 Min Read

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को 50 साल की उम्र में एक बार फिर से पिता बनने का खुशी मिली है. एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. अर्जुन और गैब्रिएला हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं. बिना शादी के अर्जुन और गैब्रिएला दूसरी बार बेटे के माता-पिता बने हैं. ये पल अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड के लिए बेहद खास हैं. उनके घर में नन्हें मेहमानौ की किलकारियां गूंज रही हैं.

अर्जुन रामपाल अब एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार बच्चों के पिता बन गए हैं. अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को सभी के साथ शेयर किया है. एक्टर अपने बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं. अर्जुन ने एक व्हॉइट टॉवल पर हैलो वर्ल्ड लिखा हुआ दिखाया है. साथ ही उसपर एक कार्टून भी बना हुआ है. एक्टर ने अपने कैप्शन के जरिए अपनी फैमली में आए नए मेहमान का स्वागत किया है.

अर्जुन रामपाल के पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने और उनके परिवार ने अपने बेटे का स्वागत किया है. गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और बच्चा दोनों ठीक है. इसके अलावा अपने कैप्शन में एक्टर ने डॉक्टर और नर्सों की टीम को शुक्रिया भी कहा और अपनी खुशी भी जाहिर की. अर्जुन ने अपने फैंस और सभी के प्यार के लिए भी सबको धन्यवाद कहा. हैलो वर्ल्ड, 20.07.2023.

बता दें, अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का एक बड़ा बेटा भी है. अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी गैब्रिएला काफी लाइमलाइट में रही थीं. अर्जुन और गैब्रिएला लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं. उनका बड़ा बेटा चार साल का हो गया है. अर्जुन कपूर की पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं. उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के बाद से ही वह गैब्रिएला के साथ रिलेशन में हैं. एक्टर सरेआम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को कबूल भी करते हैं. हालांकि दोनों का ही अभी शादी का कोई इरादा नहीं है. फैंस अक्सर से सवाल करते रहते हैं कि बच्चे हो गए हैं शादी कब करोगे.

पढ़ें  फ्लाइट में लगे 'जय श्री राम' के नारे, फ्लैग लिए दिखे यात्री, Anupam Kher ने शेयर किया वीडियो
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment