पीएम द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से पहले आर्ट एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन, सैकड़ों छात्र होंगे शामिल

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से देश के भविष्य युवाओं से संवाद करेंगे 27 जनवरी को पूरे देश में युवाओं से कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री संवाद करेंगे। देश के छात्रों से परीक्षाओं से पहले मानसिक दबाव सहित अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा करेंगे इसकी शुरुआत 2018 से हुई थी उसके बाद लगातार हर साल प्रधानमंत्री परीक्षाओं से पहले छात्रों से चर्चा करते हैं इसी क्रम में 27 जनवरी को पूरे देश में छात्रों से परीक्षाओं पर चर्चा कार्यक्रम होगा।

ग्रेटर नोएडा में तिलपता चौक के निकट अंसल सोसाइटी में स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमे गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि 27 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री पूरे देश के छात्रों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे उसी कार्यक्रम को देखते हुए शुक्रवार को सामाजिक संस्था अतुल्य फाउंडेशन के सहयोग से ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-सिग्मा-1 में आर्ट एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम व द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। तथा पचास अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरूषकार भी दिये जाएँगे।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते भाजपा गौतम बुद्ध नगर जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि आर्ट एवं ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा साथ ही उनको प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षा के संबंध में टिप्स भी मिलेंगे। दरअसल, आगामी 27 जनवरी 2023 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कक्षा 09,10,11 व 12 के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के छटे संस्करण से जुड़ेंगे। जिसमे प्रधानमंत्री परीक्षाओं से पहले छात्रों को परीक्षा के संबंध में टिप्स भी मिलेंगे।

पढ़ें  ग्रीन आर्च व महागुन मायवुड्स सोसाइटियों में भी सुरु हुआ थैला बैंक

इस मोके पर महामंत्री धर्मेंद्र कोरी व चेतन वशिष्ठ ने बताया कि 27 जनवरी को जनपद गौतमबुद्ध नगर के इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा वही भाजपा जिला मीडिया प्रभारी करमबीर आर्य ने बताया कि जनपद में परीक्षा पे चर्चा के लिये प्रधानमंत्री के द्वारा लिखी पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स का वितरण पूरे जनपद में किया जा रहा है। इस किताब से छात्रों को परीक्षा के बारे में अच्छे टिप्स मिलेंगे और उन पर बढ़ रहे दबाव में भी कमी आएगी।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment