एशले गार्डनर ने रचा इतिहास, महिला वनडे विश्व कप में लगाया सबसे तेज शतक

Sanchar Now
3 Min Read

ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ ऑलराउंडर गार्डनर ने बुधवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड 2025 में गदर काटा। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुश्किल हालात में हैरतअंगेज शतकीय पारी खेली। उन्होंने छठे नंबर पर उतरने के बाद इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 83 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 115 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 128 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। गार्डनर ने नया इतिहास रच डाला है। वह महिला वनडे वर्ल्ड कप के किसी मैच में छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरने के बाद शतक ठोकने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। यह उनका 50 ओवर फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में पहला शतक है।

गार्डनर के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 326 रन का मजबूत स्कोर बनाया। गार्डनर जब 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरीं तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर चार विकेट पर 113 रन था।। ऐसे में 28 वर्षीय ऑलराउंडर ने तेज-तर्रार अंदाज में शॉट खेले। उन्होंने महज 77 गेंद में अपना दूसरा वनडे शतक जड़ा और टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। उन्हें ताहलिया मैक्ग्रा (26), सोफी मोलिनक्स (14) और किम गार्थ (38) से अच्छा सहयोग मिला, जिन्होंने उपयोगी पारियां खेलीं। उन्होंने ताहलिया के साथ 64, सोफी के संग 47 और गार्थ के साथ 69 रनों की साझेदारी की। वह 47वें ओवर में पवेलियन लौटीं। वहीं, गार्थ 37 गेंदों में पांच चौके लगाने के बाद अंतिम ओवर में आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं।

टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तेज आगाज किया। कप्तान एलिसा हीली (19) ने फोएबे लिचफील्ड (45) के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। हीली पांचवें जबकि लिचफील्ड ने 11वें ओवर में अपना विकेट गंवाया। इसके बाद, न्यूजीलैंड की ली ताहुहु और अमेलिया केर ने ऑस्ट्रेलिया को 108/2 से 128/5 के स्कोर पर ला दिया। स्पिनर अमेलिया ने लिचफील्ड को आउट कर अपना 100वां विकेट हासिल किया। एलिस पेरी ने 33 रनों का योगदान दिया। बेथ मूनी की बल्ले से 12 रन निकले और एनाबेल सदरलैंड ने सिर्फ 5 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए जेस केर और ताहुहु ने तीन-तीन जबकि ब्री इलिंग और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट झटके।

पढ़ें  दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन का एलान, किए तीन बदलाव; 18 साल का खिलाड़ी करेगा डेब्यू
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment