लखनऊ में जज पर हमला: गला दबाकर हत्या करने की कोशिश, कार सवार युवक ने न्यायाधीश को घसीटकर बाहर निकाला

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ। डालीबाग, बटलर-पैलेस रोड पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार कार सवार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, आशुतोष कुमार सिंह की कार में टक्कर मारकर उन्हें रोका। विरोध पर कार से खींच लिया उन्हें पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

अर्दली बचाव में दौड़ा तो आरोपित कार सवार फरार हो गया। हजरतगंज पुलिस ने अपर जिला जज की तहरीर पर आरोपित कार सवार के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपित कार सवार की तलाश में दबिश दे रही हैं।

धमकी देते हुए फरार हो गया आरोपी

अपर जिला जज आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार देर शाम 7:40 बजे वह अपने आवास डालीबाग से कार से निकले। बटलर पैलेस वाली रोड पर एक सैलून के पास पीछे से आए कार सवार ने गाड़ी में टक्कर मारकर रोका। विरोध पर कॉलर पकड़ लिया, गाली-गलौज करते हुए नीचे कार से बाहर निकाल लिया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। अर्दली गौरव वर्मा ने विरोध किया तो कार सवार गाली-गलौज और धमकी देते हुए फरार हो गया।

जज ने दर्ज कराई शिकायत

घटना की लिखित तहरीर हजरतगंज कोतवाली में दी। उन्होंने बताया कि आरोपित कार सवार की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसकी दाढ़ी और बाल बढ़े हुए थे। पुलिस उपायुक्त मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सीसी फुटेज और कार नंबर (यूपी 32 एनडब्ल्यू 1748) के आधार पर आरोपित हमलावर की तलाश की जा रही है। कार निरालानगर में रहने वाली गुलनार खान के नाम से रजिस्टर्ड है।

पढ़ें  मंदिर में पूजा करते समय बदमाश ने पूर्व मंत्री की पत्नी के गले पर रखा चाकू, सारे जेवर उतरवाए और फिर हो गया फरार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment