ससुराल में नाबालिग साली से रेप की कोशिश…प्रयागराज में दामाद की हरकत पर आगबबूला हुआ ससुर, पीट-पीटकर मार डाला

Sanchar Now
3 Min Read

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुर ने अपने ही दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित ससुर ने दामाद की लाश को घर के पीछे लगे धान के खेत में फेंक दिया था. यह घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र के यमुना नगर इलाके की है. वहीं घटना के अगले दिन सुबह जब लाश देखी तो हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

मृतक की पहचान घूरपुर के रहने वाले रवि कुमार बिंद के रूप में हुई है. रवि एक अक्टूबर की रात को ससुराल आया हुआ था. अगले दिन उसकी लाश खेत में मिली. वह केवल अंडरवियर और बनियान में था. साथ ही शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी थे. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में रवि के ससुर जमुना प्रसाद ने पुलिस को भटकाने की कोशिश की. उसने दावा किया कि रवि शराब पीकर बाहर गया था और किसी झगड़े में उसकी मौत हो गई. हालांकि उसके बयान बार-बार बदलते रहे. जिससे पुलिस का शक और गहरा गया. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

आरोपित ससुर ने बताया कि दामाद रवि ने शराब पीने के बाद उसकी नाबालिग बेटी से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की थी. यह देखकर वह बेकाबू हो गया और दामाद को बेरहमी से पीटने लगा. झगड़े के दौरान रवि का सिर पत्थर से टकरा गया और वह घायल हो गया. फिर उसने दामाद को पिटना जारी रखा. हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर स्थित धान के खेत में फेंक दिया और रात में ऐसे सो गया, जैसे कुछ हुआ ही ना हो. सुबह जब लोगों ने खेत में शव देखा, तो घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस ने फिर से हत्यारोपित ससुर से पूछताछ की तो जमुना प्रसाद ने सच बताया. उसने बताया कि रवि ने उसे 100 रुपये देकर शराब मंगाई थी और दोनों ने साथ में शराब पी. इसके बाद झगड़ा हुआ, जो हत्या में बदल गया.

पढ़ें  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो : पार्किंग से ट्रैफिक तक हाईटेक होंगे इंतजाम, रूस होगा कंट्री पार्टनर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment