अवैध कब्जे पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, दो गावो से दस करोड़ की जमीन कराई गई कब्जा मुक्त

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा अधिसूचित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण पर प्राधिकरण ने बुलडोजर चलते हुए अतिक्रमण को हटाया है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गांव खेड़ी, सुनपुरा व हैबतपुर में जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान वर्क सर्कल एक और दो की टीम ने कार्यवाही करते हुए दस करोड़ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्राधिकरण ने दोनों गांव से करीब 25000 वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया है।

 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनर्जी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद परियोजना विभाग के वर्क सर्कल एक और दो की टीम ने शनिवार को दो गांव की जमीन पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। इस दौरान करोड़ो की जमीम को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में वर्क सर्किल 2 की टीम ने गांव खेड़ी के खसरा नंबर 126, 127, 128, 129, 138 व सुनपुरा गांव के खसरा नंबर 590, 592, 593 व 594 पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया दिया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने लगभग 5000 वर्ग मीटर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को तोड़कर जमीन को मुक्त कर दिया है। प्राधिकरण के द्वारा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 10 करोड रुपए आकी गई है।

इसी तरह वर्क सर्कल एक की टीम ने हैबतपुर गांव के डूब क्षेत्र में खसरा संख्या 72, 73 व 74 की लगभग 20000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में लगभग 3 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान की गई। इस कार्रवाई के लिए पांच जेसीबी व दो डंपरों का इस्तेमाल किया गया। एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण पर जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पढ़ें  यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार; ड्राइवर की मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment