सूरजपुर में रोड किनारे हुए अतिक्रमण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को भी प्राधिकरण ने सरजपुर कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान रोड किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को प्राधिकरण के बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया।

दरअसल, सूरजपुर कस्बे में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिसको लेकर ग्रेनो प्राधिकरण से लोगों ने शिकायत की थी कि यहां पर लोगों ने अवैध रूप से रेहड़ी पटरी लगाई हुई है और दुकानों के बाहर भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके बाद ग्रेनो प्राधिकरण की टीम मंगलवार को सुरजपुर कस्बे में पहुँची।इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।

जिसके बाद प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने दो बुलडोजर के साथ सूरजपुर कस्बे में दादरी रोड पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग और अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया।

सूरजपुर कस्बे में दादरी रोड पर करीब एक दर्जन दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटाया गया और अवैध रूप से लगी हुई रेहड़ी ,पटरियों को भी हटा दिया गया। इस दौरान अन्य दुकानदार भी मौके पर आ गए और उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों से खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा और अधिकारियों से समय मांगा।जिसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा उन्हें 10 दिन का समय दिया गया और अतिक्रमण हटाने की बात कही गई। इसके बाद उन्होंने 10 दिन के अंदर स्वयं ही अवैध रूप से हुए अतिक्रमण को हटाने की बात कही ।

पढ़ें  IEA प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों के द्वारा विरोध भी किया गया। जिसको लेकर पहले से मौजूद पुलिस ने इन लोगों को शांत करा दिया। गौरतलब है कि ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने अतिक्रमण करने वालों को साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह का अतिक्रमण ने किया जाए अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उसी के चलते लगातार अवैध अतिक्रमण पर जमकर बुलडोजर चल रहा है और कड़ी कार्रवाई हो रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment