नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अवैध अतिक्रमण पर चला प्राधिकरण के बुलडोजर 200 करोड़ की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। यमुना विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनीयो पर बुलडोजर चला दिया। यमुना प्राधिकरण के द्वारा की गई कार्रवाई में 90000 वर्ग मीटर जमीन से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्रवाई में 200 करोड़ रुपए की जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इस दौरान प्राधिकरण के साथ जेवर उप जिलाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

दरअसल, जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है जेवर एयरपोर्ट के आसपास की जमीन को यमुना प्राधिकरण के द्वारा अधिग्रहण हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। उसके बाद भी यहां पर कॉलोनाइजर व बिल्डरो के द्वारा अवैध रूप से कालोनियां बसाई जा रही है। यमुना प्राधिकरण के द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे इस अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की गई। जिसमें 200 करोड़ की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनी बसाई जा रही हैं। प्राधिकरण की अनुमति के बिना किए गए अवैध निर्माण/प्लॉटिंग के खिलाफ उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एक्ट 1976 की धारा 10 के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई में ग्राम जहांगीरपुर और अली अहमदपुर उर्फ गढ़ी के लगभग 90000 वर्ग मीटर पर अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया।

शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण के अधिकारी के साथ जेवर उप जिलाधिकारी सहित जेवर थाना कि पुलिस व अन्य अधिकारी मौजूद रहे जहां पर जेसीबी की मदद से प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई में मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 200 करोड रुपए बताई गई है।

पढ़ें  नाबालिक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment