ऑटो एक्सपो “द मोटर शो 2023 का होगा आगाज़, 16वे संस्करण का 12 जनवरी को एक्सपोमार्ट में होगा उद्घाटन

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग की सबसे बड़ी द्विवर्षीय प्रदर्शनी – द ऑटो एक्सपो – मोटर शो 2023 का आयोजन 13 से 18 जनवरी 2023 तक होने जा रहा है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में ऑटो एक्सपो के 16वे संस्करण का उद्घाटन 12 जनवरी 2023 को होगा। अपनी शुरुआत के बाद से ऑटो एक्सपो ने भारत में उपस्थिति स्थापित करने की कोशिश करने वाली ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए एक लॉन्चिंग पैड का काम किया है।

ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण की थीम ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ (‘एक्स्प्लोर द वर्ल्ड ऑफ़ मोबिलिटी’) है। यह थीम उद्योग की एक ज्यादा सुरक्षित, स्वच्छ, हरे-भरे और जुड़े हुए भविष्य के लिए पर्यावरण के अनुकूल दूरदर्शी सबसे अत्‍याधुनिक टेक्नोलॉजी के दृष्टिकोण से मेल खाती है। यह प्रदर्शनी दर्शकों को बदलते और क्रमिक रूप से विकसित होते मोबिलिटी इकोसिस्टम की समझ प्रदान करेगी और भविष्य के लिए तत्पर नए-नए तथा बेहतर समाधान पेश करेगी।

सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि, “उद्योग का लक्ष्य इस साल ऑटो एक्सपो में दर्शकों को एक नया आयाम और अनुभव प्रदान करना है जिससे कि वे आसानी से “पर्यावरण के अनुकूल भारतीय मोबिलिटी की दुनिया को एक्‍स्‍प्‍लोर” कर सकें।

ऑटो एक्सपो 2023 कंपनियों को नई पीढ़ी की विद्युतीकृत तकनीकों में प्रगति प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है। यहाँ उपभोक्ता को कार्बन-अनुकूल, सुरक्षित और संयुक्त गतिशीलता के रूपांतरण के लिए ऑटो उद्योग किस प्रकार तैयार हो रहा है, इसका अनुभव प्राप्त होगा। एथनॉल पर भी विशेष फोकस होगा। आगामी ऑटो शो के बारे में पहले ही से काफी उत्तेजना और अपेक्षाओं का माहौल बना हुआ है। हमें उम्मीद है कि ऑटो प्रशंसकों के लिए अपने प्रदर्शकों के सहयोग से हम एक शानदार प्रदर्शनी आयोजित कर सकेंगे।”

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में 3 सितंबर को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का होगा आयोजन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment