ग्रेटर नोएडा के बीटेक के छात्र का भारतीय सीनियर पुरुष रोलर हॉकी स्केटिंग टीम में हुआ चयन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र नईमुर रहमान का इटली में होने वाले वर्ल्ड स्केटिंग गेम्स में चयन हुआ है। पहली बार भारतीय सीनियर पुरुष रोलर स्केटिंग टीम में चयन होने से पूरे विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। आगामी 27 अगस्त से 23 सितंबर तक होने वाले इस गेम्स में 16 टीम में हिस्सा लेंगे जिनके लिए जोधपुर राजस्थान में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय के छात्र का भारतीय सीनियर पुरुष रोलर हॉकी स्केटिंग टीम में चयन हुआ है यह विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है जिसको लेकर विश्वविद्यालय ने छात्रा को सम्मानित किया है। शारदा विश्वविद्यालय के बीटेक चतुर्थ वर्ष का छात्र नईमुर रहमान इटली में होने वाले वर्ल्ड स्केटिंग गेम्स में अपना जौहर दिखाएंगे।

ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय के छात्र का स्केटिंग गेम्स में चयन होने पर प्रो कुलपति डॉ परमानंद ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों से 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 27 अगस्त से 23 सितंबर तक चलने वाले इस गेम्स में 16 टीम में हिस्सा लेंगी। जिनके लिए 1 जून 2024 से 6 जुलाई तक जोधपुर राजस्थान में पहले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे और दूसरे सिविल की तारीखे जल्द ही घोषित की जाएंगी। आरएसएफआई के द्वारा इटली के विदेशी कोचों की देखरेख में कोचिंग और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पर डॉ अजीत कुमार ने कहा कि यह बेहद खुशी और गर्व का यह फल है। जब हमारे छात्र विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहे हैं। बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र नैमुर रहमान का भारतीय रोलर हॉकी स्केटिंग टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। और उनके पास जूनियर अंदर-19 स्तर की स्केटिंग का अनुभव है विश्वविद्यालय की तरफ से इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करने के साथ ही प्रोत्साहित किया गया है।

पढ़ें  बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते कक्षा 9 तक सभी स्कूलों को जिलाधिकारी ने बंद करने का दिया आदेश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment