बाहुबली विधायक रमाकांत यादव गैंगस्टर कोर्ट में हुए पेश, कहा- जेल में खाना भी ठीक नहीं मिलता

Sanchar Now
2 Min Read

समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को बृहस्पतिवार की सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। रमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए, जहां जहरीली शराब कांड मामले में अपना बयान दर्ज कराया। वहीं, गैंगस्टर कोर्ट में भी रमाकांत यादव की पेशी हुई। कोर्ट से निकलते ही उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि हमारे ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा है। साथ ही जेल में न तो दवा दी जाती है और न ही ठीक से खाना-पीना दिया जाता है।

​​​​​​​एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई विधायक की पेशी

एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव की पेशी हुई। उनके खिलाफ माहुल में जहरीली शराब पीने से हुई मौत मामले में मुकदमा दर्ज है। रमाकांत यादव को  फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद गैंगस्टर कोर्ट में उनकी पेशी हुई।विज्ञापन

कोर्ट के खुलने तक रमाकांत वहीं पर रहे। पेशी से लौटते समय मीडिया से जैसे ही उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा हमारे ऊपर, आजम खां और सोलंकी पर।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जेल में दवा नहीं मिलती है। खाना-पीना भी ठीक नहीं मिलता। आज आदेश हो जाएगा तो मिलने लगेगा। उनके इतना बोलने के साथ पुलिस ने मीडिया कर्मियों को हटाना शुरू कर दिया।

पढ़ें  कानपुर में छात्र को दी तालिबानी सजा, निर्वस्त्र करके नाजुक अंग में ईंट बांध कर लटका दिया- आग से तपाया
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment