कानपुर देहात: बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लखनऊ ले गई CBI

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के कानपुर देहात में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सीबीआई ने शुक्रवार को कानपुर देहात में बरौर की बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड अफसर को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया। टीम दोनों अफसरों को लेकर सीधे लखनऊ चली गई। बताया जा रहा है कि एक लाख 20 हजार के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ये दोनों अफसर रिश्वत ले रहे थे।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार बरौर थाना क्षेत्र के चंदनामऊ गांव के एक व्यक्ति ने सीबीआई को 13 नंवबर 2025 को शिकायत भेजकर बरौर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अर्पित अवस्थी व फील्ड अफसर शक्ति सिंह सेंगर पर किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर उस पर एक लाख 20 हजार का लोन स्वीकृत करने के नाम पर सात हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। मामले की जांच करने के बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम बरौर पहुंची।

टीम ने बैंक में सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए फील्ड अफसर शक्ति सिंह सेंगर व मिलीभगत में शामिल शाखा प्रबंधक अर्पित अवस्थी को दबोच लिया। टीम दोनों को लेकर सीधे लखनऊ रवाना हो गई। एक साथ बैंक के दो अफसरों के दबोचे जाने से हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम ने जिले में अफसरों को मामले की कोई जानकारी नहीं दी। टीम दोनों अफसरों को लेकर लखनऊ के लिए निकल गई। कार्रवाई के बाद से सभी सकते में हैं। बताया जा रहा है कि मामले में आगे की कार्रवाई लखनऊ में ही की जाएगी। इससे जुड़ी अन्य जानकारी किसी को नहीं दी गई है।

पढ़ें  उन्नाव: धान की कटाई के दौरान BJP नेता के खेत में मिला नर कंकाल, क्या मर्डर कर ठिकाने लगाया गया?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment