मतदान से पहले जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए सपा नेता ने गोली मार कर ली आत्महत्या, यह है पूरा मामला

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अखिलेश यादव के नेता ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। नेता के इस कदम से कार्यकर्ता हैरान हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, अभीतक सुसाइड का कारण पता नहीं चल सका है।

मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार सुबह अचानक से आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने बुद्ध विहार स्थित अपने घर में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़कर डीपी यादव के कमरे में पहुंचे, जहां उनकी लाश पड़ी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर जुटी सपाइयों की भीड़

पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पूर्व जिला अध्यक्ष ने क्यों सुसाइड किया। इस घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डीपी यादव के घर पहुंचने लगे हैं। उनके घर में सपाइयों की भीड़ जुटी है।

चुनाव के दौरान जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए थे डीपी यादव

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान डीपी यादव को सपा जिला अध्यक्ष के पद से हटाया गया था। उनकी जगह जयवीर सिंह नए जिला अध्यक्ष बने थे। डीपी यादव के घर जयवीर सिंह भी पहुंचे हैं।

पढ़ें  झांसी मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में आग, एक दिन से लेकर एक माह की उम्र के 10 बच्चों की मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment