संचार नाउ। मजूदर दिवस के अवसर पर भाजपा अनुसांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ द्वारा आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक ईको विलेज 2 में एक विशेष सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं कामगारों ने भाग लिया।
समारोह के दौरान श्रमिकों को उपयोगी सामग्री वितरित की गई और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही, उन्हें सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। महासंघ की ओर से यह भरोसा दिलाया गया कि भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ सदैव श्रमिकों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।
इस आयोजन में महासंघ के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला महामंत्री निमित गोयल, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश सह-मंत्री अमित राणा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्ष ठाकुर, मीडिया प्रभारी शिशिर झा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।