चंद्रशेखर पर हुए हमले के विरोध में भारतीय किसान सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए कातिलाना हमला के विरोध में भारतीय किसान सभा ने जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर मांग की गई है इस दौरान भारी संख्या में भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने बताया कि गुरुवार को किसान सभा का 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल चंद्रशेखर का हाल जानने उनके गांव छुटमलपुर गया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान चंद्रशेखर ने बताया कि वह अपने परिचित के यहां से अपने घर के लिए निकले थे रास्ते में कार सवार हमलावरों ने उनकी कार पर 4 गोलियां चलाते हुए जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि हमलावरों के मंसूबे कामयाब नहीं हुए और उनकी एक गोली मुझे छूते हुए सीट में जाकर धस गई जिसमें वह घायल हो गए। किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल में संयोजक वीर सिंह नागर, जगबीर नंबरदार, गबरी मुखिया, सतीश यादव और बुध पाल यादव शामिल थे।

भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आजा समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर पर हुए हमले के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। किसान सभा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि चंद्रशेखर पर हुए हमले के हमलावरों को सरकार जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाए। किसान जगदीश नंबरदार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बिल्कुल बुरा हाल है जो लोग गरीब मजदूर की आवाज बुलंद कर रहे हैं उन्हें न्याय दिलाने का कार्य कर रहे हैं उनकी आवाज को दबाने के लिए उन पर कातिलाना हमले किए जा रहे हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक हमलावरों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस को हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर इस हमले के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि चंद्रशेखर को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए क्योंकि उन पर यह तीसरा कातिलाना हमला हुआ है और प्रदेश सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है।

पढ़ें  लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने के दौरान महाराज सिंह प्रधान, सतीश यादव, अजय पाल भाटी, निरंकार प्रधान, निशांत रावल, सुरेंद्र पंडित, सुशील कुमार, केशव रावल और फिरे नागर सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment