हीरो मोटर्स कंपनी पर हुआ बड़ा हादसा बस ने 7 कर्मचारियों को रौंदा, 4 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र स्थिति हीरो मोटर्स पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहां पर नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने हीरो मोटर्स के 7 कर्मचारियों को रौंद दिया। जिसमें 4 कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गयी वही 3 गंभीर रूप से घायल है। जिनको इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है और बस का चालक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

दरअसल, बादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात लगभग 11:30 हीरो मोटर्स कंपनी के कर्मचारियों की शिफ्ट छुटी थी उसी समय नोएडा डिपो की बस नंबर यूपी 32 एलएन 3295 दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी। बस ने सड़क पर कर रहे कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मारी जिसमें संकेश्वर कुमार दास पुत्र जगदीश दास (उम्र 25 वर्ष) निवासी खड़िया थाना बरियापुर जिला मुंगेर बिहार, मोहरी कुमार पुत्र बिच्छू दास (उम्र 22 वर्ष) निवासी खरवा थाना रजान जिला बांका बिहार, सतीश पुत्र प्रभा शंकर (उम्र 25 वर्ष) निवासी कपूरी थाना मेजा जिले की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इस घटना में गोपाल पुत्र आजाद (उम्र 34 वर्ष) निवासी पटवारी का बाग अच्छेजा थाना बादलपुर गौतम बुध नगर की मृत्यु अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। इसके साथ ही अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको बादलपुर पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सफदरगंज दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रोडवेज बस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

पढ़ें  पेशी के दौरान जिला न्यायालय से पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार

बादलपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई कंपनी के गेट पर शिफ्ट छूटने के कारण काफी लोग थे। जो घर जाने के लिए कंपनी से निकले और सड़क पार कर रहे थे। उसी समय नोएडा डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने भीड़ में जोरदार टक्कर मारी। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

बादलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी मृतकों के शव का पंचायत नामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment