Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बारिश के पानी में दौड़ा करंट; महिला की मौत

Sanchar Now
3 Min Read

मानसून के कई राज्यों में दस्तक देने के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। साथ ही ये बारिश भी लोगों के लिए जानलेवा बन रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक बारिश की वजह से हुई वाटर लॉगिंग में करंट दौड़ने से एक महिला इसकी चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की पहचान साक्षी आहूजा के रूप में हुई। वह कहीं जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जहां से वह गुजर रही थी, वहां भरे पानी में बिजली की तारे डूबी हुई थी। इसमें करंट दौड़ रहा था। इसी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में रेलवे और पुलिस की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, साक्षी आहूजा नाम की महिला रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इस दौरान महिला के साथ दो महिलाएं और 3 बच्चे थे। साक्षी को शताब्दी से भोपाल जाना था। रात से ही तेज़ बारिश हो रही है। ऐसे में पानी से बचने के लिए महिला ने बिजली के खंभे को पकड़ लिया, उसी दौरान महिला को तेज करंट लगा। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश भी की और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दरअसल जो खंबा लगा है, उस पर तारे खुली हुई थी। आरोप है कि उसी के चलते महिला को करंट लगा। महिला दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली थी।

पढ़ें  GST अधिकारी बन 6 करोड़ का सोना लूटने वाला पंजाब से गिरफ्तार, करीबी दोस्त निकला मास्टरमांइड

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच से यह लगता है कि बारिश के कारण पानी जमा होने के कारण करंट आने से यह हादसा हुआ है। ऐसा प्रतीत होता कि इंसुलेशन फेलियर के कारण केबल से करंट आ गया। यह रेलवे की कार्य प्रणाली में किसी प्रकार की कमी नहीं है। ऐसा हादसा दोबारा न हो इसके लिए जांच की जा रही है। दिल्ली मंडल में विद्युत सेफ्टी ड्राइव शुरू की गई है, ताकि ऐसा हादसा दोबारा न हो।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment