PM आवास योजना के नाम पर बड़ी ठगी का खुलासा, STF और पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sanchar Now
1 Min Read

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले गैंग को यूपी STF ने गिरफ्तार किया है. गैंग के 4 सदस्यों को कानपुर के सचेंदी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपी लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलवाने के नाम पर रकम हड़पते थे. आरोपी फर्जी नंबरों से कॉल कर झांसा देते थे और Google pay,Paytm से सीधे अपने खाते में रकम लेते थे.

आरोपी किसी भी मोबाइल नंबर की आखिरी के चार अंक बदलकर कॉल करते थे. कॉल करने के बाद बताते थे कि आपका प्रधानमंत्री आवास में नाम आ गया है, कुछ पैसा दो तो आवास मिल जाएगा. फिर अपने गैंग सरगना का नंबर देकर पैसे ट्रांसफर करवाते थे.

गैंग सरगना आशीष फरार है. आशीष हर ट्रांसफर पर कमीशन लेता था. आशीष ही सभी को नई सिम और नए बैंक खाता देता था. इन सभी ने सैकड़ो लोगों को चूना लगाया है

पढ़ें  बरेली में टायर फटने पर कार डंपर से टकराई, दरवाजे लॉक होने से बच्चे समेत आठ लोग जिंदा जले
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment