फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, वर्ल्ड कप 2023 के बीच ये भारतीय खिलाड़ी बना पिता, घर आई नन्ही परी

Sanchar Now
2 Min Read

मुंबई: भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह को एक बेबी गर्ल का स्वागत किया है. ईशांत ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी सभी के साथ साझा की. कुछ बॉलीवुड सितारों ने कपल को बधाई दी है.

इशांत ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘एक न्यू बेबी गर्ल, आशा और सपनों की दुनिया, जो गुलाबी रंग में लिपटी हुई है. हम अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रह हैं.’

कपल ने जैसी ही यह खुशखबरी अपने फैंस संग साझा की, वैसे ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ ला दी. अनुष्का शर्मा ने लिखा, हो माय गॉड, आपको बहुत-बहुत बधाई मम्मी और डैडी और नन्हें बच्चे को प्यार.’ वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने कमेंट सेक्शन में दिल वाला इमोजी छोड़ा है.

प्रतिमा, जो एक बास्केटबॉल खिलाड़ी, ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेरेमनी से कई तस्वीरें शेयर की हैं. अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे कपल की खुशखबरी दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई.

दिल्ली कैपिटल्स की सोशल मीडिया टीम ने बेबी शॉवर से ईशांत और प्रतिमा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘जल्द ही आ रहा है – हमारे डीसी परिवार में एक नया सदस्य. बधाई हो ईशांत शर्मा और प्रतिमा.’

ईशांत और प्रतिमा ने 9 दिसंबर, 2016 को शादी के बंधन में बंधे. एक इंटरव्यू में ईशांत ने खुलासा किया था कि यह उनके लिए ‘पहली नजर का प्यार’ था, और जब उन्होंने प्रतिमा को देखा था तब से ही उन्हीं के साथ शादी करने का इरादा पक्का कर लिया था.

पढ़ें  बायोपिक फिल्म के जरिए कमबैक करेंगे आमिर खान, फिर थामा राजकुमार हिरानी का हाथ?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment