यूपी: बड़ा इनामी बद्दो इंस्टाग्राम पर एक्टिव, फिर डाली नई पोस्ट, बेटे की जिंदगी बर्बाद करने का लगाया आरोप

Sanchar Now
2 Min Read

मेरठ। यूपी पुलिस का मोस्ट वांटेड और पांच लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो सोशल मीडिया पर एक बार फिर सक्रिय है। बदन सिंह ने अपने बेटे को लेकर पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है। बद्दो ने दावा किया है कि उसके बेटे सिकंदर को पुलिस के बड़े अधिकारी के कहने पर मुकदमे में फंसाया गया था।

बदन सिंह ने सिकंदर को लेकर पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की है। बद्दो ने बेटे का फोटो पुराना फोटो इंस्टाग्राम पर डाला है और लिखा है कि उसका बेटा कई बड़े स्कूलों में पढ़ाई कर चुका है। वह आगे पढ़ाई करने विदेश जाने वाला था, लेकिन पुलिस के आला अधिकारी के कहने पर मेरठ पुलिस ने उसे भी आरोपी बना दिया और मुकदमे में नामजद किया। बद्दो ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। बद्दो 28 मार्च 2019 को फर्रुखाबाद पुलिस अभिरक्षा से मेरठ में फरार हो गया था और इसके बाद से आज तक उसकी धरपकड़ नहीं हो सकी है। यूपी पुलिस बदन सिंह बद्दो के सिर पर इनाम तो बढ़ा रही है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए कोई टीम गठित नहीं की गई है। न ही इसके लिए एसटीएफ को स्पेशल जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें  पत्नि करती रह गईं कॉल, सिपाही ने फंदे से लटककर दे दी जान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment