असम में पुलिस को बड़ी सफलता, 210 करोड़ की हेरोइन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
1 Min Read

गुवाहाटी. उत्‍तर-पूर्वी राज्‍य असम में गुरुवार को 210 करोड़ के नशीले पदार्थ की बरामदगी का मामला सामने आया. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले असम प्रशासन ने गुरुवार को कछार जिले में 210 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की. यह राज्‍य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नशीली दवाओं की बरामदगी मानी जा रही है. इस मामले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. स्‍वयं असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से इसकी जानकारी दी.

यह एक्‍शन असम एसटीएफ टीम और कछार जिला पुलिस ने मिलकर किया. सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी के पास से 21 किलो हेरोइन बरामद की गई. सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स को संबोधित करते हुए असम के सीएम हेमंत बिस्‍वा सरमा ने कहा, “#DrugsFreeAssam की दिशा में एक बड़े कदम में, @STFAssam और @cacharpolice के संयुक्त अभियान में सिलचर में 21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है. एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए जांच चल रही है. शाबाश @assampolice!”.

पढ़ें  यात्रियों से जुड़ी खबर: DGCA ने 40 बोइंग 737 विमानों की जांच की, एक में गायब मिला वाशर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment