IND vs PAK हैंडशेक पर बड़ा अपडेट, भारतीय खिलाड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी पर रहेंगे कायम

Sanchar Now
3 Min Read

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का आगाज हो चुका है. कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाक कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. हैरानी वाली बात यह है कि दोनों टीमों के कप्तानों के बीच एक बार फिर से मैदान में हैंडशेक नहीं हुआ है. दोनों टीमों के बीच पहली बार हैंडशेक विवाद का मामला एशिया कप 2025 में आया था. उस दौरान भारतीय टीम ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था.

जूनियर क्रिकेट टीम ने भी जारी रखी परंपरा

भारत के सीनियर पुरुष टीम ने ही नहीं, इस परंपरा को आगे जूनियर क्रिकेट ने भी पाक टीम के खिलाफ जारी रखा. अंडर-19 एशिया कप और फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में युवा जांबाजों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाकर रखी और एक भी मैच में हाथ नहीं मिलाया.

टॉस हारने के बाद कैप्टन सूर्यकुमार यादव का बयान 

पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. उन्होंने कहा पिछले दोनों मुकाबले उन्होंने डिफेंड करते हुए ही जीते हैं. यह मुकाबला अहम है. मगर वर्तमान में रहना जरूरी है. टीम में दो बदलाव हुए हैं. अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है. संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं.

टॉस जीतने के बाद सलमान आगा का बयान

पढ़ें  विराट कोहली ने पूरा किया 600 रनों का आंकड़ा, हर्षल पटेल ने बुमराह से छीनी पर्पल कैप

वहीं टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा कि विकेट टैकी लग रही है. इसलिए वह विकेट का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं. उनकी टीम इस मुकाबले के लिए काफी उत्साहित है. आगा ने कहा कि यह पिच एसएससी के मुकाबले धीमी है. पाकिस्तान के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: 1 ईशान किशन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 शिवम दुबे, 6 रिंकू सिंह, 7 हार्दिक पंड्या, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 वरुण चक्रवर्ती और 11 जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: 1 सईम अयूब, 2 साहिबजादा फरहान, 3 सलमान अली आगा(कप्तान), 4 बाबर आजम, 5 मोहम्मद नवाज, 6 शादाब खान, 7 फहीम अशरफ, 8 उस्मान खान, 9 शाहीन अफरीदी, 10 अबरार अहमद और 11 उस्मान तारीक.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment