कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े 9 लाख रुपए लूटकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा दो के सेक्टर साईट फोर में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से ₹900000 की लूट को अंजाम दिया। हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना के बाद थाना बीटा दो पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंची गए है और जांच सुरु कर दी गयी है।

 

दरअसल, गौतम बुद्ध पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बाद भी बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह किसी भी घटना को दिनदहाड़े अंजाम देकर आसानी से मौके से फरार हो जाते हैं। ग्रेटर नोएडा में भी एक कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट की घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि बीटा दो थाना क्षेत्र के अंतर्गत साइट फ़ॉर में एक कलेक्शन एजेंट से लूट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है पुलिस ने पीड़ित के द्वारा तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

पीड़ित के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह कलेक्शन कंपनी का एजेंट है और वह इन रुपयों को लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों के द्वारा उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

पढ़ें  कार लुटेरे बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली दूसरा फरार

 

जिले में लगातार मुठभेड़ के बाद भी अपराध में नही आई कमी

गौतम बुध नगर में पुलिस के द्वारा लगातार बदमाशों के साथ मुठभेड़ की जाती है लेकिन उसके बाद भी बदमाशों के द्वारा अपराधी घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है। ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाशों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देना पुलिस के अपराधिक घटनाओं के दावों पर लगाम लगाने के दावों की पोल खोल रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment