बाइक सवार लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस की शातिर बाइक सवार लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट के मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

दरअसल, बृहस्पतिवार की देर शाम बिसरख पुलिस चार मूर्ति गोल चक्कर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार वहां से भागने लगा। पुलिस ने बाइक सवार का पीछा करते हुए एनएक्स सर्विस रोड पर मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सामान ने पुलिस पर जान से मारने की नहीं ऐसे फायरिंग कर दी। पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से बदमाश घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि बिसरख पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया यह बाइक सवार शामिल लुटेरा है। पुलिस ने जब बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश की पहचान दनकौर थाना क्षेत्र के चंचुला निवासी विनीत कुमार के रूप में हुई है।

एडीसीपी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश के द्वारा कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। बीते दिनों 30 अक्टूबर को डी मार्ट के सामने से ऑटो में बैठकर जा रही है एक महिला से आरोपी के द्वारा मोबाइल फोन छीन लिया गया था जिसके संबंध में बिसरख पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी पर थाना फेस 3 में भी लूट का एक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी के अन्य अपराधी इतिहास खंगाल रही है।

पढ़ें  नोएडा में रफ्तार का कहर! कार से टक्कर के बाद हवा में उछली, फिर पोल से टकराई महिला; मौत

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट के 10 मोबाइल फोन अलग-अलग कंपनियों के बरामद किए हैं इसके साथ ही लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाली मोटरसाइकिल ए कब है तमंचा एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment