ऐप द्वारा लोन देने के नाम पर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले 4 ठगों को बिसरख पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। साइबर हेल्पलाइन मुख्यालय गौतम बुद्ध नगर और बिसरख थाना टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए शातिर ठगों के गिरोह का खुलासा किया है। इस दौरान चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने ठगों के कब्जे से 4 डेस्कटॉप, 3 लैपटॉप,9 स्मार्ट मोबाइल फोन, 14 कीपैड फोन, दो प्रिंटर और कॉलिंग डाटा बरामद किया है। यह लोग एक ऑफिस बनाकर वहीं से लोगों को लोन देने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे। अभी इस गिरोह के 2 सदस्य फरार चल रहे हैं।

कॉल कर इस तरह लोगो को फसाते थे

“हेलो सर मैं धानी आपसे बोल रही हूं आपको अगर लोन की जरूरत है तो हम आपको मिनटों में लोन दे सकते है”

कुछ इस तरह से यह शातिर ठग आम लोगों को कॉल करते थे उसके बाद उन्हें अपनी बातों में फंसाते थे और धानी ऐप से खुद को बता कर मिनटों में लोन करने की बात करते थे। उसके बाद फाइल चार्ज के नाम पर उन लोगों से 30 से 35000 तक जिस हिसाब का उनका लोन होता था, ऐसे पैसे डॉक्यूमेंट के साथ मंगवा लेते थे। इस दौरान यह लोगों को 5 लाख से लेकर 20 लाख तक का लोन देने की बात कहते है।

इसी तरह की शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्पलाइन गौतमबुद्ध नगर की टीम इस गिरोह की तलाश में जुट गई और उसको पता चला कि बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी सेंटर के छठे फ्लोर पर इन लोगों के द्वारा ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है । वहीं से यह लोग इस गिरोह को ऑपरेट कर रहे थे और लोगों को कॉल करके निशाना बनाते थे। इसके बाद साइबर टीम और बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें  अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस दौरान बिहार निवासी अश्वनी,एटा निवासी बॉबी,बरेली निवासी मोहित और बिहार निवासी पवन को गिरफ्तार किया गया। लोगों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया गया है। एक महिला और एक पुरुष इस गिरोह के दोनों सदस्य अभी भी फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा जनता के साथ फोन पर धानी कम्पनी के प्रतिनिधि बनकर काल कर और लोन की आवश्यकता वाले लोगों को सस्ती दरों पर धानी कम्पनी से पर्सनल लोन/होम लोन/बिजनेस लोन आदि का लालच देकर फाइल चार्ज, वैरीफिकेशन फीस, लीगल चार्ज आदि के नाम पर बैंक खातों में रुपये डलवा लेते थे। उसके बाद फोन उठाना बंद कर देते हैं। और अपने नम्बर बन्द कर लिया करते थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment