बिसरख पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sanchar Now
1 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के द्वारा 23 जून को अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में शिकायत की गई थी जिसके बाद बिसरख पुलिस ने पोक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सुरु कर दी। पुलिस आरोपी की कई दिनों से तलाश कर रही थी सोमवार को बिसरख पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख पुलिस द्वारा सोमवार को लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर रोजा गोल चक्कर से आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

पढ़ें  पुख्ता तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच 18 केंद्रों पर गौतम बुद्ध नगर में पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा शुरू
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment