देहरादूनः उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने अपने अनुषांगिक संगठन भारतीय युवा मोर्चा (भायुमो) के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री गुरुवार शाम घोषित कर दिए। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष, सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली और महामंत्री पद पर दीपेंद्र कोश्यारी तथा मुलायम सिंह रावत को मनोनीत किया गया है। ये पदाधिकारी क्रमश: ऋषिकेश, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल के निवासी हैं।