जनता का शोषण कर रही है भाजपा सरकार – नरेश उत्तम पटेल

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों के बीच सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के इस संघर्ष में समाजवादी पार्टी पूरा सहयोग देने का आश्वासन देती है वही उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा हुए कहां की भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है और सरकार में किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है।

 

दरअसल, बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद आश्वासन समिति के सभापति नरेश उत्तम ने गौतम बुद्ध नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की इसके बाद सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे और उन्हें समाजवादी की पार्टी की तरफ से उनका साथ देने का आश्वासन दिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर किसानों का 120 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने धरने में पहुंचकर उनका अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में किसान मजदूर परेशान है और इस सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नोएडा जैसे शहर में किसान अपनी मांगों को लेकर 120 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार और अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान मजदूर के साथ खड़ी है और सड़क से लेकर संसद तक उनकी आवाज को उठाती रहेगी।

पढ़ें  लोकसभा चुनाव - गठबंधन प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने किया जनसंपर्क

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ग्रेटर नोएडा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व बड़े-बड़े झूठे वादे कर कर सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा सरकार बनने के बाद से ही जनता का शोषण करने में लगी हुई है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण से महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है सरकार को जनता की परवाह नहीं है इसी के साथ उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में गरीब, किसान, मजदूर, दलित व महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। आज प्रदेश भर में किसान अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन निरंकुश भाजपा सरकार किसानों को उनका हक नहीं देना चाहती।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक हित के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है लेकिन जनता अब सच्चाई जान चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाने का काम करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का जन आधार लगातार बढ़ रहा है। धोसी विधानसभा की जीत इसका ताजा उदाहरण है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment