भाजपा किसान मोर्चा गौतम बुद्धनगर ने ग्रेटर नोएडा में किया प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गौतम बुद्ध नगर की टीम ने आज अपने प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का दिल्ली से लखनऊ जाते समय जीरो पॉइंट पर भव्य स्वागत किया। जिले के अध्यक्ष विमल पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं, पटका पहनाकर सम्मानित किया और महाराणा प्रताप व भगवान शिव की भेंट स्वरूप मूर्तियां प्रदान कीं।

इस मौके पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने भी अपने निजी आवास पर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

संघटन में बढ़ता उत्साह

प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर की टीम का जोश और संगठनात्मक प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा की और टीम को जमीनी स्तर पर और सक्रिय रहने का आह्वान किया।

स्वागत में जुटे वरिष्ठ कार्यकर्ता

इस सम्मान समारोह में जिले भर के किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य रूप से शामिल रहे उनमें अजब सिंह प्रधान जिला महामंत्री, कपिल भाटी जिला मंत्री, अतुल शर्मा, रणधीर राणा मंडल अध्यक्ष, नितिन चौहान मंडल महामंत्री,दीपक शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी, अमित भाटी कोषाध्यक्ष, दीपक नगर जिला उपाध्यक्ष, डॉ. सुरेंद्र बैसला मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र पुंडीर, प्रदीप गुर्जर, दीपक राणा, अंकित शुक्ला, अफसर अली रिजवी, कृष्णपाल सैनी, मनवीर नगर, अनुज, श्यामवीर चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में मच्छरों का कहर, दवा छिड़काव में लापरवाही से बढ़ा संक्रमण का खतरा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment