भाजपा विधायक ने डीसीपी से मिलकर गौ मांस तस्करों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

Sanchar Now
4 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के दादरी में कोल्ड स्टोरेज में भारी मात्रा में गौ मांस मिलने के मामले में बीजेपी के लोनी विधायक ने गौ रक्षकों के साथ डीसीपी ग्रेटर नोएडा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौ मांस मिलने के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों पर एनएसए लगाने की भी मांग की। इस दौरान विधायक ने लखनऊ के दो बड़े अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के निर्देश पर ही जिले में गौ मांस की तस्करी की जा रही है। जल्द ही वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर बीते 9 नवंबर को पश्चिम बंगाल से आ रहे एक ट्रक को गोरक्षकों की टीम ने रोक कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को खोलकर देखा गया तो उसमें प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर वेटनरी डॉक्टर को बुलाया और ट्रक में रखे हुए प्रतिबंधित मांस का नमूना लेकर ट्रक को एपीजे कोल्ड स्टोर दादरी में सील मोहर लगाकर खड़ा कर दिया। 10 नवंबर को एपीजे कोल्ड स्टोर दादरी में खड़े कराए गए ट्रक के अलावा एसपीजे कोल्ड स्टोर बिसाहड़ा प्रतिबंधित मांस का भी नमूना लिया गया। जिसके बाद ट्रक व कोल्ड स्टोर में लिए गए प्रतिबंधित मांस के नमूनों को मथुरा लैब भेजा गया। मथुरा लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दोनों जगहों से गौ मांस होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें  भूकंप और औद्योगिक आपदा से निपटने को ग्रेटर नोएडा में पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित

ग्रेटर नोएडा में डीसीपी कार्यालय पर पहुंचे गाजियाबाद की लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि हम सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता है। हमने शुरुआती पढ़ाई में पढ़ा था कि गाय हमारी माता है और यदि कोई उसे छेड़ दे या बत्तमीजी कर दे तो कत्लेआम हो जाते है। लेकिन आज पूरे सनातन धर्म की गौ माता का अपमान खुलेआम हो रहा है। जिस क्षेत्र में यह गौ मांस मिला है। इस पूरे क्षेत्र के निवासियों ने राजा राव उमराव सिंह की नेतृत्व में अंग्रेजों से लंबी लड़ाइयां लड़कर आजादी हासिल की थी। यह क्षेत्र गौ पालकों व किसानों का रहा यहा हमेशा गौ माता की रक्षा की है। जो काम मुगल काल में नहीं हुआ वह आज हमारी सरकार में हो रहा है। आज हम जितने भी विधायक, सांसद व मंत्री उत्तर प्रदेश में रह रहे है हम सबको डूब मारना चाहिए और यह हमारे लिए काला दिन है।

समाजवादी सरकार के दौरान लोनी में काफी मात्रा में गाय कटती थी उसके लिए काफी संघर्ष हुआ। लेकिन आज गौरक्षक पीठ से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। गौरक्षक पीठ जिसने गायों की रक्षा के लिए गौशालाएं खोली हो। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में आज गायों का कत्ल हो रहा है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते। अधिकारियों को जो सीयूजी नंबर है उस पर कॉल करने के बाद भी अधिकारी कोई जवाब नहीं देते। कल मैंने डीसीपी व कमिश्नर के पास फोन किया लेकिन जब उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। तो आज मैंने डीसीपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह लापरवाही की पराकाष्ठा है कि गोदाम में मिले मांस की लैब से रिपोर्ट आने के बाद जब गौ मास की पुष्टि हो गई उसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है।

पढ़ें  औद्योगिक सेक्टरोें में अतिक्रमण हटाने को प्राधिकरण चलाएगा अभियान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment