प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाकियू नेता हसीब गिरफ्तार, पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे कोतवाली प्रभारी

Sanchar Now
1 Min Read

जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर किसान नेता हसीब अहमद को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के महासचिव का पांच महीने पहले का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर हसीब अहमद को माल गोदाम चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइंस पुलिस उन्हें अदालत में पेश करने के लिए ले गई है। दरअसल, भाकियू टिकैत के महासचिव हसीब अहमद का मोदी पर अभ्रद टिप्पणी करते एक वीडियो वायरल हो गया था।

इस मामले में भाजपा नेता फसाहत अली खां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। हसीब ने इस मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी।

पढ़ें  रुड़की में प्रतिबंधित मांस के शक पर लोडर रोका, वाहन सवारों के साथ की मारपीट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment