चेहरे पर कंबल डाला, सर पर मारा बेलन… पैसों के लिए नाबालिग ने किया 77 साल की दादी का Murder

Sanchar Now
4 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली में हुई हत्या की यह वारदात आपको हैरान कर देगी। दरअसल 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर में मृत पड़ी मिलीं। अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उम्र काफी थी इसलिए इसे सामान्य मौत माना गया। मगर घर से रुपये गायब मिले और रात के समय बुजुर्ग के चेहरे की एक साइड पर नील का निशान आने लगा। संदेह हुआ तो पोते से पूछताछ की गई। जिस पर उसने चोरी के लिए दादी की हत्या करने की बात कबूल ली। वारदात में उसका नाबालिग दोस्त भी शामिल था। जीटीबी एंक्लेव पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया है।

डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने बताया, शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे 80 वर्षीय बुजुर्ग जीटीबी एंक्लेव थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि मैं गुरुवार की दोपहर 2:15 बजे पेंशन लेने गया था। अपने 17 वर्षीय पोते को 77 वर्षीय पत्नी के पास छोड़कर गया था। उस समय पत्नी ठीक थीं। 4 बजे लौटकर चाय पीने के लिए पत्नी को उठाया तो वह नहीं उठीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसी तरह की चोट का निशान नहीं था, इसलिए अस्पताल वालों को भी सामान्य मौत लगी। घर आकर बुजुर्ग ने परिजनों को सूचना दी। इस बीच पत्नी के चेहरे पर साइड में नील का निशान दिखा, तो हमें शक है कि कुछ गलत हुआ है।

गुम चोट की वजह से हुई मौत

पुलिस ने बुजुर्ग के घर पहुंचकर बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी भिजवाया। जिसकी शुरुआती रिपोर्ट से पता चला चला बुजुर्ग के सिर पर गुम चोट है। उसी से उनकी मौत हुई है। इस बीच दादा के शक पर पोते से पूछताछ हुई तो वह टूट गया। उसने बताया कि उसने रुपये चोरी करने के लिए दोस्त के साथ मिलकर बेलन से दादी के सिर पर वार कर उन्हें मार दिया।

पढ़ें  पीजीआई की ओटी में धमाके से लगी आग, महिला और बच्ची की मौत; CM योगी ने ली घटना की जानकारी

मोमोज-चाऊमीन खाने के लिए की थी चोरी

पुलिस सूत्र ने बताया कि बुजुर्ग को तब शक हुआ, जब उन्होंने अपनी अलमारी से रुपये निकालने चाहे। वहां रखे 14 हजार रुपये गायब थे। पोता पहले भी घर में चोरी कर चुका था। उससे रुपयों के बारे में पूछा तो वह चोरी की बात से इनकार करता रहा। वहीं इस बीच महिला के चेहरे पर नील का निशान आ गया। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया। नाबालिग ने परिजनों को बताया, जब दादा घर से गए तो उसका दोस्त पर आ गया। उन्होंने बुजुर्ग के ऊपर कंबल डालकर बेलन से वार किए। इसके बाद उनके पर्स से अलमारी की चाबी निकालकर रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग वापस लौटे तो उसका दोस्त बॉथरूम में छिप गया। वह अंदर गए तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने नाबालिग से रुपये बरामद करके बुजुर्ग को लौटा दिए गए हैं। दोनों लड़के नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। उसके दोस्त की उम्र 15 साल है। दोनों ने मोमोज-चाऊमीन खाने के लिए चोरी की थी। उन्हें कोई नशे की लत नहीं है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment