ग्रेटर नोएडा में मिला एक व्यक्ति का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

Sanchar Now
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में एक व्यक्ति का शव मिला है। उसकी हत्या की गई है। मृतक के कपड़े फटे हुए हैं और आसपास खून पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी बताया जा रहा है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रात में शराब पीने के बाद विवाद हुआ था, विवाद में हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

थाना बीटा-2 पर सूचना मिली कि क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 36 स्थित एक कंस्ट्रशन कम्पनी में चौकीदार का काम करने वाले व्यक्ति कृष्णा मृत अवस्था में मिला है, जिसके सर पर चोट का निशान है।

सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पंहुचकर घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है व पचायतनामे की कार्यवाही करते हुये अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। काननू व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में पटाखे की चिंगारी से वाहनों में आग लगी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment