Karan Deol के संगीत में बॉबी देओल ने पत्नी तान्या के साथ किया रोमांटिक डांस, ‘नइयो- नइयो’ पर भी सनी-धर्मेंद्र संग लगाए ठुमके

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। बॉलीवुड के देओल परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल है। एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। 12 जून से करण और द्रिशा के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई थी।

शुक्रवार को इस कपल की संगीत सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इन दिनों पूरा देओल परिवार जश्न में डूबा नजर आ रहा है।

बॉबी-तान्या का रोमांटिक डांस

इस बीच करण के चाचा और एक्टर बॉबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रहा है। भतीजे की संगीत सेरेमनी में बॉबी ने वाइफ तान्या के साथ अपनी फिल्म ‘बरसात’ के रोमांटिक गाने ‘हमको सिर्फ तुमसे प्यार है’ पर परफॉर्म किया। इंस्टाग्राम पर दोनों के डांस की वीडियो वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/reel/CtjuIcxLkUr/?utm_source=ig_web_copy_link

पंजाबी लुक में नजर आए बॉबी

इस दौरान एक्टर अपने देसी पंजाबी लुक में नजर आए। बेटे की संगीत सेरेमनी में उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा और पीला जैकेट पहना था। तो वहीं उनकी वाइफ तान्या येलो कलर के हैवी लहंगे में नजर आईं।

इस वीडियो पर कई फैंस कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-बॉबी का 90s वाला समय शानदार था।  एक  यूजर ने लिखा- ”लवली, बहुत खूबसूरत कपल.” दूसरे यूजर ने लिखा- ”मजा आ गया.” एक और यूजर ने कहा- मेरे बचपन का फेवरेट सॉन्ग।

कौन हैं करण की होने वाली दुल्हनिया

करण की होने वाली वाइफ द्रिशा आचार्य फिल्म निर्माता, बिमल रॉय की परपोती हैं। द्रिशा के माता-पिता सुमित आचार्य और चिमू आचार्य दुबई में रहते हैं। द्रिशा अपनी मां के साथ चीनू 1998 में दुबई शिफ्ट हो गई थी। वह मिडिल-ईस्ट में एक टॉप इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रिशा अपनी मां के साथ नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।

पढ़ें  'अगर ऑस्ट्रेलिया में इंसानियत है तो उसे जॉनी बेयरेस्टो के स्टंपिंग के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए'
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment