श्रावस्ती में हादसा: मवेशी से टकराकर खाईं में पलटी बोलेरो, छह लोगों की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर मवेशी को बचाने के प्रयास में शनिवार रात एक जीप बेकाबू होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से जख्मी है। मरने वालों में पांच एक ही परिवार के हैं।

नेपाल गंज जिला अंतर्गत त्रिभुवन चौक निवासी नीलांश गुप्ता (25) का ननिहाल बलरामपुर सब्जी मंडी चौक निवासी गौरव गुप्ता के घर पड़ता है। शनिवार को नीलांश नानपारा के बरोहरी निवासी अजय मिश्रा की जीप बुक कराकर बलरामपुर आ रहा था। जीप में उसके साथ उसकी बहन नीति गुप्ता (18), वैभव (28) व परिवार की ही एक महिला व दो बच्चे भी थे। जैसे ही अजय मिश्रा जीप लेकर बौद्ध परिपथ के सीताद्वार मोड़ पहुंचा तभी मवेशियों को बचाने के प्रयास में वह वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा। जीप अनियंत्रित हो मार्ग किनारे लगे पेड़ से टकरा कर पलट गई।

सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने वाहन का दरवाजा कटवा कर सभी को बाहर निकलवाया और सीएचसी इकौना ले गए। यहां चिकित्सकों ने नीलांश, नीति, महिला व दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि वैभव की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। चालक अजय मिश्रा का इलाज इकौना में चल रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ इकौना संतोष कुमार व प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ ने घटना स्थल का जायजा लिया।

पढ़ें  यूपी पुलिस का एक और कारनामा, हत्यारोपितों को तमंचे में जेल भेजा; चौकी प्रभारी समेत चार निलंबित
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment