कर्णप्रयाग ग्वालदम मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, घायल आठ का रेस्क्यू

Sanchar Now
2 Min Read

चमोली जिले के कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर घनियाल धार के समीप एक आज एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे। जिनमे से दो की मौत हो गई और आठ लोग घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। वाहन सवार स्थानीय निवासी थे। जिनमें से चार गंभीर घायलों को बैजनाथ रेफर कर दिया गया है। बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था।

हादसे की सूचना पर एसएसबी, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा घायलों का रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है और इस संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है।

घायलों की सूची

  1. रोहित पुत्र गंभीर सिंह शाह उम्र 28 वर्ष चालक ग्राम बेनोली थराली
  2. प्रवीन पुत्र अशोक कुमार मयूर विहार फेस एक दिल्ली
  3. अनीता पुत्री प्रताप उम्र 19 ग्राम दाबु जनपद बागेश्वर
  4. कमल किशोर एसएसबी ग्वालदम
  5. मुनी देवी
  6. अमित नेगी पुत्र कमल नेगी उम्र 45 वर्ष
  7. गौरव पांडे पुत्र मोहन पांडे जोला उम्र 21
  8. अज्ञात

मृतक

  1. राजेंद्र चौधरी पुत्र सुखानी चौधरी उम्र 55 वर्ष बिहार हाल तलवाडी
  2. दूसरा अज्ञात
पढ़ें  बुलंदशहर की फैक्ट्री में केमिकल से तैयार किया जा रहा था मिलावटी दूध और पनीर, छापा पड़ा तो हुआ खुलासा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment