प्रयागराज में उमेश पाल के घर फिर बमबाजी! धुआं उठता देख डरे परिवार वाले

Sanchar Now
1 Min Read

धूमनगंज में सरेआम गोलियों से भून दिए गए उमेश पाल के घर पर बम चलने की अफवाह से मंगलवार को सनसनी फैल गई। बाद में पता चला कि घर में ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया था, जिससे कूड़े में आग लगी और धुआं उठा। घटना दोपहर 2 बजकर 58 मिनट की है।

उमेश पाल के भतीजे रोहित पाल ने बताया कि घर के सभी लोग काम में व्यस्त थे। तभी पीछे के हिस्से में पशुओं को बांधने वाले स्थान पर अचानक धुआं उठने लगा। इसके बाद उमेश की पत्नी जया पाल व अन्य परिजन शिकायत लेकर धूमनगंज थाने पहुंचे। वहां आरोप लगाया कि पड़ोसी संजय पटेल व उसके तीन साथियों ने घर में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि संजय से उमेश के परिवार का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस संजय और उसके तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पढ़ें  गूगल मैप ने फिर अधूरे पुल पर चढ़ाया, रास्ते में लटक गई कार, बाल-बाल बचे 3 लोग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment