मिथक तोड़ जीते रामायण ‘राम’ अरुण गोविल, मेरठ में बनाया भाजपा का रिकॉर्ड

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीट मेरठ का रिजल्ट जारी हो गया है. मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर अरुण गोविल ने सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा को हराया है. बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल ने 10 हजार से अधिक वोटों से सुनीता वर्मा को हराया है.

मेरठ से जीत हासिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि यहां की जनता का यहां के वोटर्स का सभी भाई बहनों का धन्यवाद. बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुझ पर भरोसा रखा और मुझे जिम्मेदारी इसके लिए उनका आभार. मेरठ के लिए बहुत कुछ सोचा है, मेरठ का हूं, मेरठ का था और मेरठ का रहुंगा.

मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपने तीन बार के मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया था.

पढ़ें  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का उपराष्ट्रपति सीएम करेंगे शुभारंभ, निःशुल्क मिलेगी एंट्री
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment